मक्का पहुंचकर कर जोर-जोर से रोने लगीं राखी सावंत, अल्लाह से लगाई न्याय की गुहार

KNEWS DESK- मशहूर ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं| वो अपने पति आदिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर विवादों में घिरी हुईं हैं| इन्ही सब के बीच अब राखी मक्का पहुंच गईं हैं| जहां से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है| जिसमें वो काफी जोर जोर से रोटी नजर आ रहीं हैं|

https://www.instagram.com/reel/Cwg3CbFKCzR/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वायरल हो रहे राखी सांवत के वीडियो में वो बहुत फुट-फुटकर रो रही हैं और कहती हैं कि उनके पति आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है| वीडियो में ड्रामा क्वीन कहती हैं कि मैं क्या करूं? तुमने स्टार बनने के लिए मुझसे झूठ बोलकर शादी की| मेरे साथ न्याय करो अल्लाह| मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी इसने| एक औरत की लाइफ खराब कर दी| अल्लाह मैं अपनी फरियाद लेकर आई हूं आपके पास| मेरे साथ क्या हो गया है खुदा| मेरे लिए न्याय करो|

https://www.instagram.com/reel/Cwg9ReyMGdG/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

राखी सांवत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रोते हुए कहती हैं कि कहती हैं, ‘मुझ पर झूठे इल्जाम सब लगा रहे हैं| मैं कहां जाऊं? सब मिलकर मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं| उसकी दौरान उनके पास एक महिला आती है और कहती है कि आपको देखकर बेहद खुशी हो रही है| अब राखी के इस वीडियो पर सभी यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्तिया दे रहे हैं| अधिकतर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं|

About Post Author