राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी हुए अलग ? एक्ट्रेस के पति ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| हाल ही में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा ने अपना मास्क हटाया और अपनी फिल्म UT69 का ऐलान कर दिया है| इसी दौरान राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के अलग होने की खबरें चर्चा में बनी हुईं हैं|

अक्सर शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा का सहयोग करते हुए देखा गया है| जब राज का नाम पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा और उन्हें जेल तक जाना पड़ा तब शिल्पा ने उनका काफी साथ दिया| एक्ट्रेस ने अपने परिवार और पति दोनों को संभाला लेकिन अब राज कुंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए अपने और शिल्पा के अलग होने की खबर दी है| राज ने लिखा है कि हम अलग हो गए हैं और कृपया इस मुश्किल वक्त में हमें टाइम दें|

आपको बता दें, राज कुंद्रा ने इस ट्वीट में ये स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने अपने और शिल्पा के अलग होने के बारे में कहा है| फिर भी इस ट्वीट के सामने आने के बाद हर किसी का इशारा यही है कि इस जोड़ी में अब दरार आती नजर आ रही है| राज कुंद्रा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| अब हर कोई सिर्फ शिल्पा के रिएक्शन का इंतजार है|