लैंबोर्गिनी ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली Lamborghini Huracan Sterrato, मात्र इतने यूनिट की होगी बिक्री

KNEWS DESK –  इटालियन स्पोर्ट्स कार मैन्युफैक्चरर लैंबोर्गिनी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली हुराकैन स्टेराटो को लॉन्च कर दिया है| कंपनी ने कार को 30 नवंबर, 2022 को मियामी में अनवील किया था| कंपनी ने हुराकैन स्टेराटो की  केवल 1,499 यूनिट्स का ही उत्पादन किया है| जिसमें से भारत में केवल 15 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी| कंपनी ने लग्जरी कार को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है|आपको कार के बारे में विस्तार से बताते हैं|

Huracán Sterrato | Lamborghini.com

इंजन

इस शानदार लग्जरी स्पोर्ट्स कार में 5.2-L NA V10 इंजन मौजूद है, जो 600 bhp की जबरदस्त पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है| ये सुपरकार महज 3.4 सेकंड में 0-100 kmpl की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा की है| टायर लिमिट के चलते इसकी टॉप-स्पीड कम कर दी गई है| वहीं बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड (स्ट्राडा, रैली और स्पोर्ट्स) दिए गए हैं|

डिजाइन

मोरस 19-इंच फोर्ज्ड ब्लैक रिम्स और पीले सीसीबी कैलिपर्स के साथ कार की बॉडी पर ग्रिगियो लिंक्स शेड फिनिश दिया गया है| अब एयर इनटेक किनारों की बजाय छत पर दिए गए हैं| साथ ही ऑप्शन के तौर पर अपडेटेड व्हीकल डायनेमिक पैक या लैंबोर्गिनी  इंटीग्रेटेड व्हीकल डायनेमिक्स (LDVI) भी उपलब्ध है|

Lamborghini Huracan Sterrato: rally mode tech, powertrain, specs revealed |  Autocar India

केबिन

लग्जरी कार में अलकेन्टारा वर्डे अपहोल्स्ट्री के साथ पिच और रोल इंडिकेटर के साथ डिजिटल इनक्लिनोमीटर, कंपास, जिओग्राफिक कोआर्डिनेट इंडिकेटर के साथ स्टीयरिंग एंगल इंडिकेटर भी शामिल है| साथ ही  हुराकैन स्टेराटो में छोटे साइज के व्हील और ज्यादा साइडवॉल के साथ ऑल-टेरेन टायर दिए गए हैं| जिसके चलते टायर फटने की संभावना कम होगी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा| इसका ग्राउंड क्लीरेंस 171 mm का है, जो Huracan Evo से 44 mm ज्याद है| कार में फ्रंट, बैक और साइड पर स्किड प्लेट और अंडरबॉडी प्रोटेक्शन भी है|

कीमत

इस लग्जरी कार की कीमत 4.61 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है| लॉन्च होने के बाद लैंबोर्गिनी ह्यूराकन स्टेराटो का मुकाबला पोर्शे 911 डाकर स्पोर्ट्स कार के साथ होगा|

About Post Author