इस मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर !…देखें कपल की रोमांटिक तस्वीरें

KNEWS DESK- पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कौन नहीं जानता सिर्फ पाक में ही नहीं बल्कि हिन्दुस्तान में भी भारी संख्या में एक्ट्रेस के फैंस हैं| हाल ही में एक्ट्रेस बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ तस्वीरें शेयर कर चर्चा में आ गई थीं| लोगों को लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| वहीं अब हानिया मिस्ट्री मैन हैदर मुस्तेहसन के साथ रोमांटिक तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बन गई हैं|

हाल ही में हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मुस्कुराती हुईं और एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस मिस्ट्री मैन को अपनी बाहों में लपेटे हुए दिख रही हैं| फोटोज में लड़के का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है| तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, जैसे कोई फलक तू खिली जाए, हर सांस क्यों ये तरसाए, फूल सावन तुझसे शरमाएं|

बता दें, एक दिन पहले जो तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी और उनमें से एक तस्वीर में एक मिस्ट्री मैन का हाथ उनके चेहरे को सहलाते हुए देखा जा सकता है| अब फैंस उस इंसान की पहचान जानने के लिए काफी उत्सुक हैं| बता दें कि ये मिस्ट्री मैन हैदर मुस्तेहसन हैं, जो मशहूर गायिका मोमिना मुस्तेहसन के भाई हैं| हानिया आमिर द्वारा तस्वीरें शेयर करने के बाद, हैदर मुस्तेहसन ने भी सोशल मीडिया पर एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, तेरी धनक दिल हिला जाए, थोड़े कदम लड़खड़ा जाएं| इस तस्वीर में उनका साइड फेस नजर आ रहा है लेकिन एक्ट्रेस का चेहरा बालों से छिपा हुआ नजर आया|

दोनों तस्वीरों में हानिया और हैदर के आउटफिट एक जैसे हैं, जिससे खोजबीन खत्म हो गई है लेकिन यूजर्स अभी भी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों रिश्ते में हैं| कुछ लोगों ने ये भी अंदाजा लगाया कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है| हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है|

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हानिया आमिर आखिरी बार वहाज अली के साथ ‘मुझे प्यार हुआ था’ ड्रामा में नजर आईं थीं| ये ड्रामा दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

About Post Author