अब बिग बॉस के घर में रह सकेंगे फैंस ! सलमान खान ने खुद किया खुलासा

KNEWS DESK- अब बिग बॉस 17 से फिनाले ज्यादा दूर नहीं रहा है| खबरों की माने तो इस महीने के आखिर में शो का फिनाले होने जा रहा है| बीते दिनों शो से कई कंटेस्टेंट घर से बेघर हो चुके हैं| अब बड़ी तेजी से शो का खेल आगे बढ़ता नजर आ रहा है| ऐसे में अब शो के फैंस को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है| कहा जा रहा है कि शो खत्म होने के बाद दर्शकों को भी बिग बॉस के घर में रहने का मौका मिल सकता है|

पिछले कई सालों से बिग बॉस टीवी पर प्रसारित हो रहा है| शो के 16 सीजन आ चुके हैं और 17वां सीजन अभी चल रहा है| हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है| फैंस सालों से इसे प्यार देते नजर आ रहे हैं| इस शो की सबसे खास बात होती है ‘घर’| इसे हर सीजन में बड़ी ही खूबसूरती से बनाया जाता है| ये सच है कि कई दर्शक तो बिग बॉस हाउस के लिए ही ये शो देखते हैं| देश भर में कई ऐसे फैंस हैं, जो इस घर में आना चाहते हैं और अपना एक दिन यहां बिताने के लिए बेताब रहते हैं लेकिन अब लग रहा है कि बिग बॉस अपने फैंस की ये इच्छा पूरी करने वाले हैं|

दरअसल, हालिया एपिसोड में सलमान खान बिग बॉस से कहते नजर आए थे कि बिग बॉस मैंने सुना है कि आपके फैंस रिक्वेस्ट कर रहे हैं आपसे कि उन्हें भी एक मौका दिया जाए| बिग बॉस के घर में रहने का तो क्यों ना उन्हें भी इस आलीशान घर में रहने का एक्सपीरियंस दिया जाए? तो इस सीजन के घरवाले जब घर से बाहर जाएंगे| जाहिर तौर पर फिनाले के बाद…तब एक मौका इन फैंस को भी दे दीजिए, यहां पर आकर रहने का| मुझे उम्मीद है कि बिग बॉस आप मेरी बात सुनेंगे और टालेंगे नहीं|

About Post Author