बिग बॉस OTT 3 का नया वीडियो आया सामने, शूटिंग की झलक देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT का सीजन 3 आने वाला है, अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ शो 21 जून से स्टार्ट होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| हालांकि शो की कंटेस्टेंट लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कई नाम चर्चा में चल रहे हैं| वहीं अब कंटेस्टेंट के ऐलान से पहले मेकर्स ने बिग बॉस OTT 3 का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसे देख फैंस शो के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं|

मेकर्स ने आज बिग बॉस OTT 3  की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें पर्दे के पीछे की कहानी दर्शाई गई है| मेकअप से लेकर डायलॉग तक अनिल कपूर की पूरी तैयारी दिखाई गई है| इस वीडियो को देखकर फैंस का शो के लिए इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है| यूजर्स वीडियो पर कमेंट्स के जरिये अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं|

Bigg Boss OTT 3' की Anil Kapoor करेंगे मेजबानी

वहीं अब रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 के  कंटेस्टेंट का ऐलान होना बाकी है| इसके बाद ही पता चलेगा कि शो में कितने यूट्यूबर्स होंगे और कितने एक्टर्स होंगे| बिग बॉस OTT 3 की डेट अब काफी नजदीक है, ऐसे में फैंस शो के कंटेस्टेंट के बारे जानने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं| वहीं एक्टर साई केतन राव, सिंगर मीका सिंह, सोनम खान और एक्ट्रेस अंजुम फकिम के शो में शामिल होने की खबर है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.