बिग बॉस OTT 3 का नया प्रोमो आया सामने, शो में अनिल कपूर लेकर आएंगे नए Rule

KNEWS DESK- हाल ही में मेकर्स ने रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 का प्रोमो जारी किया, जिसे देखकर फैंस का शो के लिए इंतजार करना और मुश्किल हो गया| शो को लेकर आए दिन नए- नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं| इस बार रियलिटी शो की कमान सलमान खान की जगह अनिल कपूर संभालने वाले हैं| वहीं अब मेकर्स ने बिग बॉस OTT 3 का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अनिल कपूर ने शो को लेकर एक बड़ा हिंट भी दिया है|

जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बिग बॉस OTT 3 का नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें अनिल कपूर का झक्कास अंदाज नजर आया| वहीं अनिल को वीडियो में ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि सबने मुझसे पूछा कि अब क्या ही बाकी है AK, मैंने पूछा क्या- क्या बाकी है AK| भला- बुरा, खरा- खोटा, गाली- ताली, सब देखा, सब सुना… अब मेरी बारी है| रूल नया लेकिन गेम वही|

उन्होंने आगे कहा- वे लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, डटे रहेंगे, पता नहीं… थोड़ा लॉजिक और थोड़ा मैजिक होगा| कुर्सी मंगा रे| बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं ना कुछ खास| अब सब कुछ बदलेगा|

इस प्रोमो को देखने के बाद ये तो पता चलता है कि इस बार कुछ खास होगा लेकिन क्या होगा इस बात का खुलासा तो बिग बॉस OTT 3 के प्रीमियर वाले दिन ही होगा| ये रियलिटी शो 21 जून से शुरू हो रहा है, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author