Bigg Boss 17: नाजिला ने मुनव्वर फारुकी का राज खोलने की कही बात, कहा- ‘अगर ये बातें सामने आईं तो…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| आयशा खान की एंट्री के बाद से मुनव्वर फारुकी लगातार चर्चा में बने हुए हैं| उन्हें लेकर कई और नए खुलासे किए गए हैं| इस मामले में कई बार मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी का नाम भी सामने आया है| अब नाजिला ने वीडियो शेयर कर मुनव्वर और आयशा को लेकर कुछ खुलासे किए हैं|

बिग बॉस में मुनव्वर को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए गए हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस तक हैरान रह गए| बीते एपिसोड में मुनव्वर ने कहा था कि वो इसलिए ब्रेकअप नहीं कर पा रहे क्योंकि उन्हें डर है कि पब्लिक में कुछ बाहर न आ जाए| नाजिला ने मुनव्वर की बातों को फर्जी बताया है| उन्होंने कहा, जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं सहमत नहीं हूं लेकिन मामला मेरे हाथ से बाहर है| हां, मैंने अपनी पर्सनल बातें किसी से शेयर की हैं| मैंने इमोशनल होकर उन बातों को शेयर किया था, बिना ये जाने कि कुछ ही महीनों में ये नेशनल टेलीविजन पर आ जाएगा|

उन्होंने कहा, मैंने सभी तरह के इंटरव्यू से इनकार किया है| शो में जाने से इनकार किया है| इसके पीछे का कारण सिर्फ यही है कि मैंने अपनी और किसी की निजी जिंदगी को टीआरपी के लिए इस्तेमाल होने से बचाने की कोशिश की है| ये वाकई गलत है| मेरा नाम गड़बड़ी में घसीटा जा रहा है, जिसके लिए मैंने साइनअप नहीं किया| दूसरी बात कि मैं वास्तव में उन चीजों की सराहना नहीं करती, जो मेरे खिलाफ कही गईं| इसका कोई मतलब नहीं कि वो व्यक्ति ये दावा कैसे कर सकता है कि वो 10 साल छोटी लड़की से डरता है| खासकर तब जब उन्हें इस बात पर रोते हुए देखा गया कि वो मुझे खोने जा रहे हैं|

नाजिला यहीं नहीं रुकीं| उन्होंने ये भी कहा कि मुनव्वर ने उनके साथ चीजों को सुधारने की बात कही है| मगर अगले हफ्ते वह खुद का बचाव करने के लिए आसानी से कहानी पलट देता है| नाजिला ने कहा कि उन्हें बुरे इंसान की तरह पेश किया गया| ऐसा करना ये दिखाता है कि वह कितना डरे हुए हैं कि कहीं मैं कुछ चीजों को पब्लिक न कर दूं|

उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि आप सभी रिलेशनशिप में रहे हैं और जैसा कि आप जानते हैं कि रिश्तों में झगड़े होते हैं| मैं भी उसके खिलाफ बहुत सी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हूं लेकिन नहीं करूंगी| उसने सब कुछ मुझपर डालने से पहले एक बार भी संकोच नहीं किया| खासकर जब चीजें बिलकुल भी सच नहीं हैं| अगर मैं खुद का बचाव करना शुरू कर दूं, तो 10 चीजें सामने आ जाएंगी और उसके बाद वो खुद का बचाव नहीं कर पाएगा| मैं इस पर जोर नहीं देना चाहती| मुझे अपने फायदे के लिए किसी और का नुकसान नहीं करना है लेकिन दोनों तरफ से धोखा दिया जाना कठिन है|

About Post Author