KNEWS DESK- द पैराडाइज साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनी हुई है। वहीं फिल्म का गाना ‘आया शेर’ जबरदस्त चार्टबस्टर बन चुका है। फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने अपने दमदार अंदाज, शानदार विजुअल्स और असरदार डायलॉग्स से दर्शकों का ध्यान खींचा था, जिसने फिल्म की रॉ और बोल्ड सिनेमाई दुनिया की झलक दिखाई।

नेचुरल स्टार नानी स्टारर द पैराडाइज इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। यह फिल्म नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की ब्लॉकबस्टर फिल्म दसरा के बाद दूसरी साथ की फिल्म है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसके दमदार पोस्टर्स, प्रमोशनल मैटेरियल और गाना ‘आया शेर’ सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुका है। यह गाना यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है।
हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया कि फिल्म का ग्रैंड टीजर 6 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। टीजर को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच नानी ने सोशल मीडिया पर द पैराडाइज से अपना एक नया दमदार लुक शेयर किया। इस तस्वीर में वह लंबी गूंथी हुई चोटी, भींची हुई मुट्ठी और आधा चेहरा छिपाए हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने अगस्त महीने का स्वागत भी किया।
नानी का यह पहले कभी न देखा गया ‘जड़ल’ (गूंथी हुई चोटी) वाला लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। फैंस उनके इस दमदार ट्रांसफॉर्मेशन और नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नानी का यह नया अवतार द पैराडाइज और उसकी दुनिया को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा रहा है।
तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “ अगस्त। 🔥 ज़माना बिगिन्स।”
https://www.instagram.com/p/Dbf0cU1xJNQ/?igsh=MXAzd3o3cnczOWNxbQ%3D%3D
इस गाने को यूट्यूब पर 18 लाख (1.8 मिलियन) लाइक्स भी मिल चुके हैं, जो दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर छाए रहने से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करने तक, ‘आया शेर’ ने द पैराडाइज को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, इसे लेकर दर्शकों का उत्साह भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
SLV सिनेमाज के बैनर तले बनी द पैराडाइज 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर पहुंचाने की तैयारी के तहत मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी इसे ग्लोबल मार्केट में प्रस्तुत करने के लिए संपर्क किया है। दमदार निर्देशक, शानदार स्टारकास्ट और वैश्विक स्तर की सोच के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सांस्कृतिक अनुभव के रूप में सामने आ रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।