अनुराग डोभाल और खानजादी का म्यूजिक वीडियो आया सामने, केमिस्ट्री देख फैंस तारीफ करने को हुए मजबूर

KNEWS DESK- सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए अनुराग डोभाल और खानजादी का म्यूजिक वीडियो ‘रंगरेज’ रिलीज हो चुका है, जिसमें फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है| वीडियो देखकर लोग दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|

बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर अनुराग डोभाल और खानजादी का सॉन्ग ‘रंगरेज’ रिलीज हुआ| सोशल मीडिया पर ये गाना सभी को काफी पसंद आ रहा है| वीडियो में दोनों के बीच प्यार और अनबन देख दर्शक उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं| बता दें कि खानजादी ने इसमें एक्टिंग के साथ ही गाने को कम्पोज किया और अपनी आवाज भी दी|

अनुराग- खानजादी का गाना ‘रंगरेज’ ने रिलीज होने के कुछ ही समय में अच्छे खासे व्यूज हासिल किये| म्यूजिक वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है| यूजर्स लगातार वीडियो देखने के बाद कमेंट्स बॉक्स में अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं| एक फैन ने अनुराग- खानजादी के म्यूजिक वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये गाना तो बिलबोर्ड पर जाना चाहिए| दूसरे फैन ने खानजादी की तारीफ करते हुए लिखा- खानजादी सिंगर, कम्पोजर, सॉन्ग राइटर, एक्ट्रेस, मॉडल सब हैं| माय गॉड|

एक अन्य यूजर ने म्यूजिक वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि अनुराग- खानजादी के बीच एक सच्चा रिश्ता है| एक ने कमेंट किया कि गाना-एक्टिंग, और ऐसा क्या है जो खानजादी नहीं कर सकती| एक यूजर को तो अनुराग- खानजादी की केमिस्ट्री इतनी अच्छी लगी कि उसने कमेंट में म्यूजिक वीडियो के पार्ट 2 की डिमांड कर दी है|

About Post Author