तारक मेहता में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने जेठालाल के बेटे टप्पू से की सगाई !

KNEWS DESK – तारक मेहता फेम मुनमुन दत्ता जल्द ही शादी करने वाली हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट से सगाई की| मुनमुन से राज 9 साल छोटे हैं| ख़बरों के मुताबिक दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है|

टप्पू' को डेट करने पर मुनमुन दत्ता ने फिर लिखी ये पोस्ट, कहा- जियो और जीने  दो | Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actors Raj Anadkat and Munmun Dutta  says move on -

मुनमुन दत्ता ने राज अनादकट से की सगाई

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फैन्स खूब पसंद करते हैं और इसके हर किरदार से वाकिफ हैं| मुनमुन दत्ता शो में बीता की भूमिका निभाती हैं, वहीं राज ने शो में दिलीप जोशी के बेटे टप्पू की भूमिका निभाई थी| लेकिन साल 2022 में उन्होंने सो को अलविदा कह दिया था| शो के जाने के बाद से ही दोनों के लव अफेयर्स की खबरें आ रही थी|वहीं अब कपल ने मुंबई के बाहर बेहद सिंपल तरीके से सगाई कर ली है| मुनमुन और राज के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे भी इस समारोह में मौजूद थे| लेकिन इस पर मुनमुन और राज की तरफ से कोई भी अधिकारिक पुष्ठी नहीं की गयी है|

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| हालांकि कपल ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है| वहीं अब कपल सगाई की खबर को लेकर चर्चा में है|

यह भी पढ़ें – अरमान मलिक के साथ थिरकते नजर आए विदेशी सिंगर एड शीरन, ‘बुट्टा बोम्मा’ गाने पर जमकर किया डांस

About Post Author