पुलिस की गिरफ्त में आए मुनव्वर फारुकी, हुक्का पार्लर में रेड पड़ने पर पकड़े गए बिग बॉस 17 विनर

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है| बीती रात पुलिस ने मुनव्वर को हुक्का पार्लर रेड के मामले में हिरासत में ले लिया था| जानकारी के मुताबिक, स्टैंडअप कॉमेडियन समेत 13 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था| हालांकि पूछताछ के बाद मुनव्वर को छोड़ दिया गया|

जानकारी के अनुसार बता दें कि सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित सबालन हुक्का पार्लर में रेड के दौरान मुनव्वर फारुकी समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया| पुलिस को सूचना मिली थी कि हुक्का पार्लर में तम्बाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का इस्तेमाल किया जा रहा है| अब पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है| हालांकि मुनव्वर फारुकी को नोटिस देकर घर जाने की अनुमति मिल गई थी| वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन की तरफ से इस मामले को लेकर अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है|

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब हुक्का पार्लर में छापा मारा गया, तो वहां मौजूद मुनव्वर फारुकी भी पॉजिटिव पाए गये| उनपर सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था और दूसरी धाराएं भी लगाई गई हैं| पार्लर से पुलिस ने 4400 रुपए नगद और 13,500 रुपए के 9 हुक्का पॉट्स बरामद किये हैं| फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है|

About Post Author