मनीषा रानी से लेकर अभिषेक कुमार तक होली पार्टी में नजर आए कई सेलेब्स, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- इस समय पूरे देश भर में लोग होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं| तीन दिन तक रंगों से खेले जाने वाले इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है| आम से लेकर सेलेब्स तक होली का त्योहार मना रहे हैं| वहीं मनीषा रानी, अभिषेक कुमार, खानजादी, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता समेत कई स्टार्स होली पार्टी में पहुंचे| अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी से सेलेब्स की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं|

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने होस्ट की होली पार्टी; संगीत वीडियो की घोषणा -  इंडिया टुडे

टीवी स्टार अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन ने होली पार्टी का आयोजन किया था| पार्टी में विक्की ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना हुआ था जबकि अंकिता व्हाइट सूट में सुंदर लग रहीं थीं।

 

 

पार्टी में मनीषा रानी व्हाइट कलर की शानदार ड्रेस में पहुंचीं| साथ ही उन्होंने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया| बता दें कि मनीषा ने हाल ही में झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम किया है|

होली पार्टी में बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक कुमार येलो शर्ट, व्हाइट टी- शर्ट और पैंट पहने नजर आए|

वहीं बिग बॉस 17 फेम खानजादी उर्फ़ फिरोजा खान भी एकदम कूल अंदाज में पहुंचीं| उन्होंने पैपराजी के सामने काफी पोज भी दिए|

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता के साथ पहुंचीं, दोनों ने एक दूसरे को रंग लगाया और साथ में मस्ती भी की|

About Post Author