बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं मनीषा रानी !…विवेक अग्निहोत्री के साथ मनीषा की ये तस्वीर हुई वायरल

KNEWS DESK- मनीषा रानी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर रियलिटी शो तक में अपनी पहचान बनाई है| हाल ही में मनीषा रानी ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम किया और अब हर कोई उनके बारे में जानता है| वहीं अब उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसके चलते कहा जा रहा है कि मनीषा रानी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं|

मालूम हो कि जब मनीषा रानी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में थीं, तब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था| उन्होंने कई बार मनीषा के लिए सोशल मीडिया के जरिये लोगों से वोटों की अपील की थी| वहीं शो का ग्रैंड फिनाले हुआ और सभी के सपोर्ट से मनीषा ‘झलक दिखला जा 11’ की विनर बनीं| इसके बाद अब मनीषा रानी ने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री के साथ मुलाकात की है और साथ ही तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है| मनीषा ने तस्वीर में लिखा कि कितने हम्बल इंसान हैं| उनके जैसे दिग्गज इंसान के सामने सोफे पर बैठने में मुझे शर्म आ रही थी लेकिन विवेक सर बहुत ज्यादा अच्छे हैं| उन्होंने मुझे सोफे पर बैठाया और खुद खड़े रहे| आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई सर|

Manisha Rani Vivek Agnihotri Viral Photo

मनीषा रानी और विवेक अग्निहोत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है| फोटो देख ये कयास लगाये जा रहे हैं कि मनीषा अब जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं| हालांकि अभी तक मनीषा ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है|

About Post Author