पुष्पा 2 के मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो, 19 सेकंड का वीडियो देख फैन्स हुए निराश

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| एक्टर की फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| पुष्पा 2 का कुछ दिनों पहले टीजर रिलीज हुआ था| जो 24 घंटे ट्रेंड करने लगा था| वहीं खबर थी कि फिल्म का पहला गाना रिलीज होने वाला है| मेकर्स ने एक 19 सेकंड का वीडियो जारी भी किया, लेकिन उसे देखकर फैन्स का दिल टूट गया है|

Where Is Pushpa Makers Announcement Regarding Of Allu Arjun Film Pushpa 2 Shared A Video On Social Media - Amar Ujala Hindi News Live - Pushpa 2 Teaser:'पुष्पा 2' को लेकर मेकर्स की तरफ से बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज हो सकता है फिल्म का टीजर

फैन्स का टुटा दिल 

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| वहीं फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फैन्स फिल्म के पहले गाने का इंतज़ार कर रहे थे| वहीं बीते दिन अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया| लेकिन ये 19 सेकंड का प्रोमो था जिसे देखकर फैन्स काफी नाराज हो गए हैं|

फैन्स को मिला धोखा 

19 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत घने जंगल से होती है| बैकग्राउंड से एक आवाज आ रही है, वो है- पुष्पा, पुष्पा, पुष्पा, पुष्पाराज| इस वीडियो में प्रोड्यूसर्स, म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर, एक्टर सबकी जानकारी दी गई है| वहीं अल्लू अर्जुन के भी बीच-बीच में फ्रेम आ रहे हैं| आखिरी में पुष्पा राज के हाथ के साथ ये वीडियो ख़त्म हो जाता है| वहीं मेकर्स ने आगे ऐलान किया कि 1 मई को 11 बजकर 7 मिनट पर ‘पुष्पा 2’ का पहला गाना आ जाएगा|

वीडियो को देखकर फैन्स का दिल टूट गया| जिसके बाद यूजर ने वीडियो पर जमकर कमेंट्स किये| एक यूजर ने लिखा एक गाने के लिए भी एक अनाउंसमेंट प्रोमो लाया जा रहा है ये कैसी बात है? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये तो बहुत बड़ी कॉमेडी हो गयी|

वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बिना डायलॉग के टीजर में कुछ खास मजा नहीं आया वहीं कुछ रश्मिका मंदाना के लिए एक और टीजर की डिमांड कर रहे हैं| ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स एक और टीजर लाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं| इस क्लिप में डायलॉग के साथ ही फिल्म के कुछ सीन्स भी होंगे|

यह भी पढ़ें –  कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे अखिलेश यादव, कल नामांकन करेंगे दाखिल

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.