‘लॉक अप 2’ में बड़ा ट्विस्ट! सुनीता आहूजा और रियाज अली के बाद दो और कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एविक्शन का खतरा

KNEWS DESK – रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। जजमेंट डे एपिसोड में जहां सुनीता आहूजा और रियाज अली का सफर खत्म हो गया, वहीं अब शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने की खबर सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपडेट्स के मुताबिक, शो में मिड-वीक डबल एविक्शन होने वाला है। यानी हफ्ते के बीच में ही दो कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस एविक्शन की चपेट में फैशन कमेंटेटर सूफी मोतीवाला और माधुरी ग्रोवर आ सकते हैं।

सूफी और माधुरी के एविक्शन की चर्चा तेज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आए एक अपडेट के बाद ‘लॉक अप 2’ के फैंस के बीच हलचल मच गई है। दावा किया जा रहा है कि सूफी मोतीवाला और माधुरी ग्रोवर को सरप्राइज मिड-वीक डबल एविक्शन के तहत शो से बाहर किया जा सकता है।

हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में कौन सा नया खुलासा होता है।

वायरल हुआ नया प्रोमो

इसी बीच ‘लॉक अप 2’ के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। प्रोमो में होस्ट रितेश देशमुख घरवालों को बताते नजर आ रहे हैं कि यह जजमेंट डे है और शो में बड़ा फैसला होने वाला है।

इसके बाद कंटेस्टेंट्स को डबल एलिमिनेशन की जानकारी दी जाती है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। घर का माहौल अचानक बदल जाता है और सभी कंटेस्टेंट्स के बीच टेंशन बढ़ जाती है।

फैंस में छिड़ी बहस

सूफी और माधुरी के संभावित एविक्शन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है। कुछ दर्शक इसे सही फैसला बता रहे हैं, तो वहीं कई फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की खबर से नाराज नजर आ रहे हैं।

अब सबकी नजरें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि मिड-वीक डबल एविक्शन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *