KNEWS DESK – बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही मोनालिसा कई बड़े इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं। हर बार उनका नया लुक और आत्मविश्वास भरा अंदाज फैंस को हैरान करता रहा है। अब उनका एक नया ब्राइडल मेकओवर वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोग उनके बदले हुए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे।
दुल्हन के रूप में दिखीं मोनालिसा
इस वायरल वीडियो को मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मोहसिना अंसारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में मोनालिसा लाल रंग के ट्रेडिशनल ब्राइडल आउटफिट में नजर आती हैं। बालों का खूबसूरत जुड़ा, ग्रीन स्टोन की ज्वैलरी और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने क्लासिक ब्राइडल वाइब्स दी हैं। उनकी हर एक अदा को कैमरा खूबसूरती से कैद कर रहा है।
वीडियो में मोनालिसा सिर्फ पारंपरिक दुल्हन के रूप में नहीं बल्कि एक मॉडर्न, वेस्टर्न लुक में भी नजर आती हैं। उनका ये ट्रांज़िशन फैंस को खासा पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें “बॉलीवुड रेडी” और “नेक्स्ट बिग फेस” जैसे टैग दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैनबेस
महाकुंभ के बाद से ही मोनालिसा का सोशल मीडिया फॉलोअर्स तेजी से बढ़ा है। उनकी हर नई पोस्ट और वीडियो मिनटों में वायरल हो जाती है। सूत्रों की मानें तो वह जल्द ही एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर सकती हैं। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।