Lock Upp 3: 125 मिलियन व्यूइंग ऑर्स के बाद फराह खान ने दिया हिंट, बोलीं- ‘अगला सीजन जल्दी लाओ’

KNEWS DESK – नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के दूसरे सीजन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसकी व्यूअरशिप से लगाया जा सकता है। अब ‘लॉकअप 2’ के खत्म होने के बाद फैंस को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है और इसी बीच शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

6 हफ्तों में 125 मिलियन व्यूइंग ऑर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लॉकअप 2’ ने स्ट्रीमिंग के महज छह हफ्तों में 125 मिलियन व्यूइंग ऑर्स का आंकड़ा पार किया है। इसे शो के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

शो खत्म होने के बाद भी सोशल मीडिया पर इसके कंटेस्टेंट्स और गेम को लेकर चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में अब फैंस की नजरें इसके अगले सीजन पर टिकी हुई हैं।

फराह खान ने कहा- अगला सीजन जल्दी शुरू करो

‘लॉकअप 2’ की सफलता से शो की होस्ट फराह खान भी काफी खुश हैं। शो की रिकॉर्ड व्यूअरशिप पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “अब अगला सीजन जल्दी शुरू करो।”

फराह खान के इस बयान के बाद फैंस के बीच ‘लॉकअप 3’ को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से तीसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा या रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

रितेश देशमुख भी रहे शो के होस्ट

‘लॉकअप 2’ में फराह खान के साथ अभिनेता रितेश देशमुख भी होस्ट की भूमिका में नजर आए थे। वहीं शो के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। पहला सीजन साल 2022 में ऑल्ट बालाजी और MX Player पर स्ट्रीम हुआ था।

कंगना रनौत दूसरे सीजन में भी गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर नजर आई थीं।

श्रेया कालरा ने जीती ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी

‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने नाम की। उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं शिवांगी जोशी शो की रनरअप रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह महज सात वोटों के अंतर से ट्रॉफी जीतने से चूक गईं।

‘लॉकअप 2’ में राम कपूर, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, सुफी मोतीवाला, शिल्पा शिंदे, माधुरी जैन ग्रोवर, योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी समेत कई चर्चित चेहरे नजर आए।

फिलहाल तीसरे सीजन को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। लेकिन फराह खान के बयान ने फैंस की उम्मीद जरूर बढ़ा दी है कि ‘लॉकअप 3’ जल्द ही वापसी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *