Lock Upp 2: गौरव खन्ना को पहचानने से इनकार करने पर ट्रोल हुए राम कपूर, यूजर्स बोले- ‘ये कैसा फ्लिप है?’

KNEWS DESK – एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही बहस और खुलासों के अलावा अब सेलेब्स के बयान भी चर्चा का कारण बन रहे हैं। इस बार टीवी एक्टर राम कपूर अपने एक कमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, हाल ही में शो में गौरव खन्ना बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। राम कपूर ने भी गौरव का गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।

गौरव से मिले राम कपूर, फिर पूछा- ‘ये करता क्या है?’

शो में गौरव खन्ना की एंट्री के बाद राम कपूर ने उनसे मुलाकात की और गले लगाते हुए कहा, “हाय गौरव… कैसे हो मेरी जान, तुम्हें दोबारा मिलकर अच्छा लगा।” दोनों की मुलाकात काफी सहज नजर आई।

हालांकि, इसके कुछ देर बाद राम कपूर ने धीरज धूपर से गौरव को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा, “ये करता क्या है?” इस पर धीरज ने जवाब दिया कि गौरव एक्टर हैं। इसके बाद राम ने पूछा, “क्या ये फेमस है?”

जब धीरज ने हां में जवाब दिया, तो राम कपूर ने कहा कि उन्होंने गौरव को कभी नहीं देखा क्योंकि वह ज्यादा कंटेंट नहीं देखते हैं। उनका यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यूजर्स ने उठाए सवाल

राम कपूर के इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि जिस तरह राम ने गौरव से मुलाकात की, उससे ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि दोनों एक-दूसरे से अनजान हैं। लेकिन बाद में उनका गौरव को पहचानने से इनकार करना कई लोगों को अजीब लगा।

एक यूजर ने लिखा, “नाइस फ्लिप राम कपूर।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि गौरव खन्ना जैसे पॉपुलर टीवी एक्टर को पहचानने से इनकार करना हैरान करने वाला है।

गौरव के साथ काम कर चुके हैं राम कपूर?

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि राम कपूर और गौरव खन्ना पहले भी साथ काम कर चुके हैं। यूजर्स ने पुराने टीवी शोज का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे में गौरव को न पहचानने वाली बात समझ से बाहर है।

एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई टीवी इंडस्ट्री को फॉलो करता है तो वह गौरव खन्ना को जरूर जानता होगा। वहीं कुछ लोगों ने राम कपूर पर दिखावा करने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *