KNEWS DESK – एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती तकरार अब लड़ाई और विवादों तक पहुंच गई है। जहां अब तक श्रेया कालरा अपने गुस्से और बहस को लेकर सुर्खियों में थीं, वहीं इस बार आकांक्षा चौधरी ने ऐसा हंगामा खड़ा कर दिया कि फराह खान भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने वीकेंड एपिसोड में आकांक्षा की जमकर क्लास लगा दी।
आकांक्षा चौधरी ने शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा से की बहस
बीते एपिसोड में खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद काफी बढ़ गया। दरअसल, शिल्पा शिंदे के लिए आई प्रीमियम थाली को लेकर घर में बहस छिड़ गई। आरोप है कि योगेश रावत ने वह थाली दो बार अपने पास ले ली, जिसके बाद शिल्पा को मजबूरी में दूसरी थाली खानी पड़ी। इस पूरी घटना से शिल्पा काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
वहीं, इसी दौरान आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच भी जमकर बहस हुई। गुस्से में आकांक्षा ने श्रेया पर थूकने और उन्हें मारने जैसी धमकी तक दे डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने श्रेया और माधुरी जैन के बिस्तर पर पानी भी डाल दिया। हालांकि, इस पूरे विवाद के दौरान श्रेया ने कोई बड़ा रिएक्शन नहीं दिया।
शिल्पा शिंदे की जीत पर कसा तंज
आकांक्षा चौधरी ने बहस के दौरान शिल्पा शिंदे के करियर और उनकी बिग बॉस 11 की जीत पर भी टिप्पणी कर दी। उन्होंने शिल्पा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ खाना बनाकर शो जीता था।
जब घर के कुछ सदस्यों ने उन्हें शिल्पा की सीनियरिटी का सम्मान करने की सलाह दी, तो आकांक्षा ने इसे मानने से इनकार कर दिया। उनकी यही बात फराह खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई।
फराह खान ने लगाई जमकर फटकार
वीकेंड एपिसोड में फराह खान ने पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सबसे पहले योगेश रावत से सवाल किया कि किसी के लिए आई खास थाली को लेने की जरूरत क्यों पड़ी। इसके बाद उन्होंने राम कपूर और हर्षद चोपड़ा से भी पूछा कि उन्होंने इस व्यवहार का साथ क्यों दिया।
इसके बाद फराह ने आकांक्षा चौधरी को लेकर कहा कि इस हफ्ते घर की सबसे ज्यादा बदतमीज और परेशान करने वाली कंटेस्टेंट श्रेया नहीं बल्कि आकांक्षा रहीं।
फराह ने आकांक्षा से सवाल किया कि आखिर उन्हें किस अधिकार से किसी के करियर और छवि को लेकर ऐसी बातें कहने का हक है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी व्यक्ति की मेहनत और पहचान का सम्मान किया जाना चाहिए।
वहीं, रितेश ने भी इस मामले में अपनी राय रखते हुए कहा कि हर इंसान अपनी जिंदगी और अपनी छवि के लिए खुद जिम्मेदार होता है। किसी को भी दूसरे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली बातें नहीं करनी चाहिए।