उर्फी जावेद की तरह इस एक्ट्रेस ने दिखाया अपना अनोखा फैशन, पहन लिया बोरा, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK- उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं| उनके अजीबोगरीब फैशन पर लोगों की नजरे टिकी रहती हैं| कई बार तो एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है| हाल ही में सोशल मीडिया पर पैपराजी ने एक एक्ट्रेस को स्पॉट किया, जो बोरा पहने हुए नजर आईं, उन्हें देखकर लोग उन्हें उर्फी कहने लगे लेकिन बाद में लोगों को पता चला कि वो तो कोई और ही हैं| अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक एक्ट्रेस बोरा पहने हुए नजर आ रही हैं| वहीं पैपराजी उनसे बात भी कर रहे हैं| इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स समझ गए कि ये उर्फी तो नहीं हैं| आपको बता दें कि बोरा पहने एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं|

वायरल हो रहे इस वीडियो में सभी यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| राखी सावंत अक्सर अपने अनोखे कारनामे की वजह से चर्चा में रहती हैं|

About Post Author