अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा कुशा कपिला का नाम, एक्ट्रेस ने दिया अपना रिएक्शन

KNEWS DESK :- सोशल मीडिया इंफ्लूयसर कुशा कपिला जिनकी यूट्यूब पर लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है|जो क्कुह दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं| एक्ट्रेस के तलक की खबरों के बात अब अर्जुन कपूर के साथं उनका नाम जोड़ा जा रहा है|एक्ट्रेस ने डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया है|

कुशा ने तलाक की घोषणा

हाल ही में इंफ्लूयसर कुशा ने अपने तलाक की घोषणा की थी| कुशा ने बताया था कि उनका और एक्स पति जोरावर अहलूवालिया आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं| अनाउंसमेंट के बाद से कुशा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था| अब सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर संग डेटिंग की अफवाहों से एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है| जिसमें उन्होंने लिखा- रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़ कर मुझे अपना खुद से एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन कराना पड़ेगा|

कुशा ने किया रिएक्ट

इंफ्लूयसर कुशा आगे लिखती हैं कि हर बार जब मैं अपने बारे में कुछ पढ़ती हूं तो मैं बस उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी न पढ़ ले| अब उनकी सोशल लाइफ को बड़ा झटका लगा हुआ है|

एक्स पति ने लिया स्टैंड

जब कुशा ने जोरावर से अलग होने का ऐलान किया था तो इंफ्लूयसर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था| जिसके बाद एक्ट्रेस के एक्स पति जोरावर ने उनके लिए स्टैंड लिया था| उन्होंने कहा था हमें एहसास है कि हम पब्लिक जीवन जीते हैं, लेकिन हम अभी भी कुछ चीजों को पियोर मानते हैं| जिसमें से हमारी शादी और सम्मान इसमें से एक है| हमारी शादी की तरह ही तलाक भी एक ऐसा फैसला था जो हम दोनों ने बहुत सोच समझकर एक साथ लिया है|

फोटो वायरल होने से शुरू हुई अफवाह 

हाल ही में कुशा कपिला को करण जौहर की हाउस पार्टी में देखा गया था| पार्टी में अर्जुन कपूर भी मौजूद थे और पार्टी की एक तस्वीर में अर्जुन कुशा की ओर देखते हुए नजर आ रहे थे| तस्वीर के बाद से अफवाहें शुरू हो गई हैं| वहीं, कुशा जल्द ही शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म सुखी और थैंक्स फॉर कमिंग में नजर आने वाली हैं. कुशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर ली है|

About Post Author