KBC15 को मिला सीजन का पहला करोड़पति, जसकरन का आज होगा सात करोड़ के सवाल से सामना

KNEWS DESK :- KBC के सीजन 15 में अभी तक कोई भी एक करोड़ की राशि अपने नाम नहीं कर पाया है| लेकिन अब एक पंजाबी मुंडे ने ये कर दिया है | और आज उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछा जायेगा देखना यह होगा कि क्या वो इस सवाल का जवाब दे पाएंगे|

KBC 15  का पहला करोड़पति 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 को पहला करोड़पति मिल गया है| अभी तक शो को एक भी करोड़पति नहीं मिला था लेकिन अब सिविल सर्विेसेज की तैयारी कर रहे कंटेस्टेंट ने सीजन में इतिहास रच दिया है| हाल ही में आए प्रोमो में पहले करोड़पति की जर्नी दिखाई गई है| इस सीजन में अभी तक कोई ऐसा कंटेस्टेंट नहीं आया था जिसने एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम की हो|

सीजन का पहला करोड़पति 

KBC  में आए अभी तक के कई कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचकर गेम को क्विट कर दिया| लेकिन अब शो को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है| पंजाब के जसकरन की काबिलियत को देखकर खुद बिग बी भी उनसे इम्प्रेस हो गए| जसकरन ने 1 करोड़ की धनरााशि अपने नाम कर ली है| अब आज उनका सामना  7 करोड़ के सवाल से होगा |

https://www.instagram.com/reel/CwnAK_xoQ4R/?utm_source=ig_web_copy_link

शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बी सीट से खड़े होकर ऐलान करते है कि जसकरन ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए है| बिग बी  इस मौके पर जसकरन को गले लगा लेते हैं| वहीं पंजाब का मुंडा भी काफी खुश हो जाता है| जसकरन पंजाब के बेहद छोटे गांव खालड़ा के रहने वाले है| जसकरन ने शो में आकर बताया कि उनके गांव से आज तक बहुत ही कम लोगों ने ग्रेजुएशन किया है और उन्हीं में से एक वो खुद भी हैं|

आज होगा सात करोड़ के सवाल से सामना

जसकरन सिविल सर्विसेज की तैयार कर रहे हैं| उनका कहना है कि KBC  में जीती हुई कमाई  उनकी पहली कमाई है| अब जसकरन के सामने 16वां सवाल पूछा जाएगा| ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि जसकरन 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाते हैं या नहीं या फिर 1 करोड़ रुपये जीतकर ही वह अपने घर जाएंगे|

About Post Author