Karwa Chauth 2023: शादी के बाद दलजीत कौर का पहला करवा चौथ, सौतेली बेटी के साथ मिलकर हाथों में लगाई मेहंदी

KNEWS DESK- आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है| आम से लेकर सेलेब्स तक इसकी जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं| वहीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी के बाद पति निखिल के लिए पहला करवाचौथ का व्रत रखा| इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी रचाई, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है|

दलजीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं| हाल ही में उन्होंने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है| जिसमें वो अपनी सौतेली बेटी के साथ मिलकर हाथों में मेहंदी लगवाती हुई दिख रही हैं| वीडियो में एक्ट्रेस अपने हाथों की मेहंदी को जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं|

वीडियो में एक्ट्रेस का बेटा भी उनपर प्यार लुटाते हुए दिख रहा है| दलजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| इस वीडियो को शेयर करते हुए दलजीत ने कैप्शन में लिखा- मेरे छोटे बच्चे मेरी करवा चौथ टीम हैं…हम साथ में इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं| इतना ही नहीं हम सब प्यार और परंपरा के महत्व को सीख रहे हैं| इस साल करवा चौथ मेरे बच्चों के साथ पहले से कहीं ज्यादा स्पेशल है|

आपको बता दें कि दलजीत कौर ने इसी साल मार्च महीने में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी| शादी के बाद एक्ट्रेस इंडिया छोड़ केन्या में रहने लगीं|

About Post Author