दिल का दौरा पड़ने से कन्नड़ एक्टर विजय की पत्नी की मौत , करने वाले थे 16 वीं सालगिरह सेलिब्रेट

knews desk :- फिल्मों की दुनिया से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं| कन्नड़ फिल्म के पॉपुलर एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदन की मौत हो गई है |परिवार संग बैंकॉक में  छुट्टियां मनाने गईं स्पंदन को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके उनकी मौत हो गयी| स्पंदन की मौत का परिवार को सदमा लगा है|

छुट्टियां मनाने गईं थी बैंकॉक 

फिल्म जगत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है| कन्नड़ फिल्म के अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है | स्पंदन की मौत से सभी सदमे में हैं| खबरों के मुताबिक  परिवार संग बैंकॉक में  छुट्टियां मनाने गईं थी | जहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया |

परिवार में शोक का माहौल 

एक्टर विजय की पत्नी स्पंदन की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है| स्पंदन परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बैंकॉक गई हुई थीं| छुट्टियों के दौरान उन्हें अचानक छाती में दर्द उठा| , उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया| लेकिन अस्पताल पहुंचने में शायद देर हो चुकी थी |जहां अस्पताल स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|

कन्नड़ के एक्टर विजय राघवेंद्र 

कन्नड़ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर विजय को चिन्नरी मुथ के नाम से जाना जाता है विजय प्रोड्यूसर S. A. Chinne Gowda   के बेटे हैं  विजय बचपन से ही फिल्मों में एक्टिव हैं, उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। विजय 2013 में कन्नड़ बिग बॉस भी जीत चुके हैं। विजय और स्पंदना ने 26 अगस्त 2007 को शादी रचाई थी। स्पंदन पुलिस कमिश्नर B. K. Shivaram की बेटी थीं। कपल का एक बेटा है जिसका नाम शौर्य है|

8 अगस्त को बैंगलुरु में अंतिम संस्कार 

स्पंदन के पार्थिव शरीर को बैंकॉक से बैंगलुरु लाया जाएगा| जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार 8 अगस्त को बैंगलुरु में  सारी विधि के साथ किया जायेगा|

 

 

About Post Author