डेनियल बालाजी के निधन पर कमल हासन ने जताया शोक, कहा- ‘मरने के बाद भी हमेशा रोशनी फैलाने…’

KNEWS DESK- तमिल इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया है| शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने के कारण 48 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली| उनका अंतिम संस्कार चेन्नई में हुआ है| अचानक उनके निधन की जानकारी से फैंस भी काफी उदास हैं| आम से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं| वहीं डेनियल के साथ काम कर चुके कमल हासन ने भी एक्टर की मौत पर दुःख जताया है|

कमल हासन ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा चौड़ा पोस्ट शेयर कर डेनियल बालाजी को श्रद्धांजली दी है| उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भाई डेनियल बालाजी की अचानक निधन की खबर चौंकाने वाली है| यंग उम्र में दुनिया को छोड़ जाना बहुत पीड़ा जैसा होता है| बालाजी के परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए मेरी संवेदनाएं|

Daniel Balaji Passes Away: तामिल के फेंमस एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक  से मौत, फिल्म जगत में शोक की लहर - FederalBharat Hindi News: Latest News in  Hindi, हिन्दी न्यूज़ ...

कमल ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि आंखें दान करने से वे मरने के बाद भी जीवित रहेंगे| हमेशा रोशनी फैलाने वाले बालाजी को मेरी श्रद्धांजली|

ऐसे पड़ा एक्टर का ‘डेनियल बालाजी’ नाम

आपको बता दें कि डेनियल बालाजी दिवंगत अभिनेता मुरली के करीबी रिश्तेदार थे| उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की अधूरी ड्रीम फिल्म ‘मरुधुनायगम’ में यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में की थी| उन्होंने टेलीविजन में भी कदम रखा और राडिका सरथकुमार की “चिट्ठी” में अहम भूमिका निभाई| एक्टर ने एक टीवी सीरियल में डेनियल नाम का किरदार निभाया था तब से ही उन्होंने अपना स्क्रीन नेम डेनियल बालाजी रख लिया था|

About Post Author