आली रे आली महारागनी आली ! क्वीन ऑफ क्वींस में दिखेगा काजोल का एक्शन अवतार, टीज़र हुआ रिलीज

KNEWS DESK-  काजोल बॉलीवुड की मोस्ट टैलेटेंड एक्ट्रेस में से एक हैं| उन्होंने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है|वहीं अब काजोल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस’ से धमाल मचाने आ रही हैं| मेकर्स ने इस अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर का पहला लुक रिवील कर दिया है|

Prabhu Deva, Kajol's Maharagni Queen of Queens first glimpse: Thrilling - News - IndiaGlitz.com

एक्ट्रेस काजोल अब बड़े परदे पर ज़बरदस्त एक्शन करतीं नज़र आएंगी। जी हां, दरअसल काजोल जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘महारागनी क्वीन ऑफ क्वींस’ में दिखाई देने वाली हैं। उनकी इस आने वाली मूवी का टीज़र भी जारी कर दिया गया है। जिसमें वो बेहतरीन एक्शन करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। फैंस को उनका यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि इस मूवी में उनके साथ प्रभु देवा भी दिखाई देने वाले हैं। दोनों की जोड़ी 27 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में काजोल और प्रभु देवा के अलावा ‘महारागनी – क्वीन ऑफ क्वींस’ में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जीशु सेनगुप्ता और आदित्य सील समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी इस मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। मगर फैंस को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Maharagni teaser| काजोलच्या दमदार लुकने वेधलं साऱ्यांचे लक्ष

‘महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस’ का धांसू टीजर रिलीज
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘महारागनी-क्वीन ऑफ क्वींस’ की पहली झलक शेयर की है| टीजर में काजोल कभी ना देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं| वीडियो की शुरुआत एक शख्स के रनवे पर दौड़ने से होती है और प्रभदेवा बल्ला लेकर उसका पीछा करते हुए नजर आते हैं| वीडियो में नसीरुद्दीन शाह और संयुक्ता मेनन भी नजर आते हैं| बाद में, दुर्गा पूजा में काजोल गुंडों की पिटाई करती हुई दिखाई देती हैं| रेड आउटफिट पहनकर वह उन पर तलवार से वार करती है| वह कहती हैं, ”पावर मांग के नहीं, छीनने से मिलती है| इसके बाद काजोल कहती हैं, ” मां सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की स्मृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े… फुल टू देसी|

फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, “आप लोगों के साथ इसे शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है..महारागिनी यानी रानियों की रानी| एक पल रुकें और आनंद लें! आशा है कि आप लोगों को यह पसंद आएगा|चरण तेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित है|

About Post Author