Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के सपोर्ट में आए विवेक अग्निहोत्री, लंबा- चौड़ा पोस्ट किया शेयर

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT 2 में अपने रियल और अच्छे स्वभाव के चलते सबके दिलों में बसने वाली मनीषा रानी इस समय झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही हैं| शो अब अपने फिनाले के बेहद करीब है| ऐसे में सभी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं| वहीं बॉलीवुड के सबसे पोपुलर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बिहार की मनीषा रानी का सपोर्ट किया है और लम्बा चौड़ा नोट भी शेयर किया है|

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक्स अकाउंट पर मनीषा रानी के लिए एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैं यंग इंडियंस की उत्कृष्ट सफलता से बेहद खुश हूं| बिहार के एक छोटे कस्बे, मुंगेर की इस यंग मिडिल क्लास लड़की को देखें| 8 साल की उम्र में उसके माता-पिता अलग हो गए| गुजारा करने के लिए छोटे-मोटे काम करने के बाद 2015 में किस्मत उन्हें मुंबई ले आई और उन्हें डांस इंडिया डांस के लिए चुना गया लेकिन पहले ही राउंड में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया| फिर उन्होंने अपनी प्रतिभा को एक चुनौती के रूप में लिया, असहनीय संघर्ष के साथ खुद को कड़ी मेहनत से तैयार किया और 9 साल बाद, मनीषा रानी नाम की यह युवा, रचनात्मक और प्रतिभाशाली लड़की झलक दिखला जा के फाइनल में है|

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- आज, यह प्रतिभाशाली भारतीय, मनीषा रानी, जिनके पास कभी कोई संसाधन नहीं था और कोई उम्मीद नहीं थी, एक सोशल मीडिया सनसनी और सबसे कम उम्र की हस्तियों में से एक हैं| भारतीय युवाओं के बारे में जो बात मुझे आशा देती है, वह यह है कि उन्होंने 11 वर्षों तक भारत के छोटे शहरों की 11 अनाथ लेकिन प्रतिभाशाली लड़कियों को भी प्रायोजित किया है| मनीषा रानी माँ सरस्वती आप पर सदैव कृपा बनाये रखें|

विवेक रंजन अग्निहोत्री का सपोर्ट मिलने पर मनीषा रानी काफी खुश हुईं और उन्होंने विवेक का शुक्रिया अदा किया है| बता दें, कई सेलेब्स मनीषा के समर्थन में आए हैं| मशहूर एक्टर सोनू सूद भी मनीषा के फुल सपोर्ट में हैं|

About Post Author