Jhalak Dikhhla Jaa 11: मलाइका अरोड़ा को कंटेस्टेंट श्रीराम चंद्रा ने बताया अपनी ‘ड्रीम गर्ल’, फराह ने दिया ये जवाब

KNEWS DESK- टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जाइस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में कंटेस्टेंट की एक से बढ़कर एक डांस परफॉरमेंस देखी जा रही है| अब हाल ही में सोशल मीडिया पर शो का एक एपिसोड का प्रोमो देखने को मिला, जिसमें फराह खान यह कन्फर्म कर रही हैं कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सिंगल नहीं हैं|

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘झलक दिखला जा’ का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फराह खान, कंटेस्टेंट श्रीराम चंद्रा से उनकी डांस परफॉरमेंस के बाद पूछती हैं कि उनकी ड्रीम गर्ल कौन हैं| इसके जवाब में श्रीराम एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम लेते हैं| यह सुनने के बाद फराह उन्हें याद दिलाती हैं कि मलाइका सिंगल नहीं हैं| इसके बाद मलाइका इस पर अपनी राय देते हुए फराह से पूछती हैं- आपको कैसे पता| वहीं, फराह और मलाइका के साथ नजर आ रहे शो के जज अरशद वारसी भी इस पर मजाक करते हुए नजर आते हैं|

‘झलक दिखला जा 11’ में इस साल उर्वशी ढोलकिया, शोएब इब्राहिम, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, आमिर अली, संगीता फोगाट, राजीव ठाकुर, अद्रिजा सिन्हा, करुणा पांडे, तनीषा मुखर्जी और श्रीराम चंद्रा ये सभी बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं| वहीं, गौहर खान के साथ ऋत्विक धनजानी इसको होस्ट कर रहे हैं और मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी जज के रूप में नजर आ रहे हैं|

About Post Author