इंडिगो एयरलाइंस पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी

KNEWS DESK- बीग बॉस 14 फेम जैस्मीन भसीन को हाल ही में एक यात्रा के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा| दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई से जम्मू के लिए उड़ान भरने की कोशिश में थीं| हालांकि एक्ट्रेस जहां जाना चाहती थीं वहां नहीं पहुंच सकीं| इसके बाद जैस्मीन ने सोशल मीडिया के जरिये एयरलाइन कंपनी पर अपनी नाराजगी जताई है|

बता दें, देर रात जैस्मीन भसीन ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट से अपनी एक सेल्फी अपलोड की| इसमें उन्होंने लिखा, अभी मेरी जिंदगी की सबसे खराब उड़ान थी, 10 घंटे से अधिक समय तक विमान में थी, मुंबई से विमान में चढ़ी और मुंबई में उतरी| तो मैं कहीं नहीं पहुंची| केबिन क्रू मददगार था और उसने अपना बेस्ट दिया लेकिन भयानक और सबसे विनाशकारी वरिष्ठ प्रबंधन प्रशासन किया| शर्म करो|

 

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की गई एक स्टोरी में एक्ट्रेस ने बताया कि वापस लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट पर मैनेजर ने यात्रियों के साथ कैसा व्यवहार किया| उन्होंने लिखा-  और जिस तरह से मुंबई एयरपोर्ट पर आपका मैनेजर लोगों से बात कर रहा है, वह शर्मनाक है| वह भी तब आया जब आपके सहायक कर्मचारियों ने उसे कई बार फोन किया क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि यात्रियों के साथ कैसे व्यवहार करना है| अपने एक्सपिरीयंस के बारे में पोस्ट करने से पहले, जैस्मीन ने पहली कहानी को कैप्शन के साथ अपलोड किया, जम्मू की जगह दिल्ली पहुंच गई|  कैप्शन के साथ, उन्होंने फ्लाइट के अंदर से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की|

 

 

About Post Author