जल्द शादी करने वाली हैं ‘इश्कबाज’ फेम सुरभि चंदना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान

KNEWS DESK- इस समय शादी का सीजन चल रहा है| कई सेलेब्स इस सीजन में शादी के बंधन में बंध चुके हैं, तो वहीं कई सात फेरे लेने की तैयारियों में जुटे हुए हैं| बता दें कि आज टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भी अपनी शादी को लेकर खुलासा कर दिया है, जो इस समय सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है| फैंस एक्ट्रेस के इस ऐलान से काफी खुश हैं|

एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं| हालांकि उन्होंने अभी तक डेट का ऐलान नहीं किया है लेकिन उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं| शेयर की गई तस्वीर में ये दोनों अपने पालतू डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं| सुरभि ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 13 साल से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं, हमारे फॉरएवर की शुरुआत अब होती है #Estd2010।

जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस सुरभि चंदना और बिजनेसमैन करण शर्मा 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| कहा जा रहा है कि ये कपल मार्च के आखिरी में शादी कर सकता है| आपको बता दें कि अभी तक सुरभि- करण दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि अब एक्ट्रेस सुरभि जल्द ही अपनी शादी की डेट का भी ऐलान करेंगी|

मालूम हो कि सुरभि चंदना और करण शर्मा पहली बार एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे, तभी से सुरभि- करण रिलेशनशिप में हैं| लम्बे समय तक अपने रिश्ते को छिपाए रखने के बाद सुरभि ने 9 सितम्बर को करण के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये अपने रिश्ते को कन्फर्म किया, तब से ही फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author