भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और अथिया शेट्टी 7 जन्मों के लिए होंगे एक दूजे के

के-न्यूज23 जनवरी 2023 को  क्रिकेटर के एल राहुल और बॉलीवुड स्टार अथिया शेट्टी के जीवन का सबसे बड़ा दिन होगा | क्योकिं आज के दिन ये दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे. अथिया शेट्टी  बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी है | इनकी शादी की चर्चा पिछले कुछ दिनों से इंडस्ट्री में चल रही थी. लेकिन अब ये स्पष्ट हो गया है कि के एल राहुल और अथिया की शादी होगी और इसका खुलासा खुद सुनील शेट्टी ने किया है. रविवार को सुनील शेट्टी  जैसे ही मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने कहा ” बच्चों के लेकर आता हूं ” इस शादी से पूरा परिवार और करीबी दोस्त बहुत खुश हैं.
अथिया की शादी में ख़ास बात ये भी है कि शादी का जोड़ा लाल कलर का नहीं होगा बल्कि वाइट और गोल्डन कलर में होगा | शादी का जोड़ा भी सभ्यसाची ने बनाया है | शादी में सिर्फ 100 लोगों को ही बुलाया जायेगा जिसमे परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे और किसी को भी मोबाइल फ़ोन लाने की अनुमति नहीं हैं. शादी की सारी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में की जाएंगी | बंगले को बहुत ही बेहतरीन तरीके से सजाया गया हैं. शादी में एक बात और खास है वो ये कि खाने में प्लेट्स का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा. शादी में साउथ इंडियन डिशेज़ होंगी और इसी के चलते सभी मेहमानो को परंपरागत तरीके से केले के पत्ते में खाना खिलाया जायेगा | शादी में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल होंगे |

 

About Post Author