नेगेटिविटी बर्दाश्त नहीं! समांथा रुथ प्रभु ने ट्रोल्स को दी चेतावनी, कहा – ‘ब्लॉक कर दूंगी’

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मां इंटी बंगाराम को लेकर चर्चा में हैं। 22 फरवरी को फिल्म का पहला लुक जारी किया गया, जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म की रिलीज से पहले समांथा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खास बातचीत की, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, हेल्थ और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की।

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह सोशल मीडिया पर मिलने वाली तारीफ और नेगेटिव कमेंट्स को कैसे हैंडल करती हैं। इस पर समांथा ने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि न तो तारीफ उन्हें प्रभावित करती है और न ही ट्रोल्स।

उन्होंने साफ कहा, “अगर आप मेरे घर में नेगेटिविटी लाते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी। जैसे मैं अपनी जगह साफ रखती हूं, वैसे ही अपने सोशल मीडिया पेज को भी साफ रखती हूं। ब्लॉक होने का मतलब ये नहीं कि आपने मुझ पर असर डाला है, बल्कि इसका मतलब है कि यहां आपकी जरूरत नहीं है।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर क्या है खास?

समांथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ को राज निदिमोरू, समांथा और हिमांक दुव्वुरु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वह राज और डीके की चर्चित सीरीज रक्त ब्रम्हांड: द ब्लडी किंगडम में भी नजर आएंगी।

समांथा ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन वह फिलहाल अपने काम और नए प्रोजेक्ट्स पर पूरा फोकस कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *