‘मैं तबाह हूं…’ पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का छलका दर्द, वीडियो में दिखा अकेलापन

KNEWS DESK – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार Pawan Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा मामला है। उनकी पत्नी Jyoti Singh का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल साड़ी में दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में फोटो कोलाज के साथ बैकग्राउंड में फिल्म राजनीति का मशहूर गाना “मोरा पिया मोसे बोलत नाही” चल रहा है। इस वीडियो ने फैंस का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया।

शायरी में छलका दर्द

पोस्ट के साथ ज्योति ने एक भावुक शायरी भी लिखी, “मैं तबाह हूं तेरे इश्क में, तुम्हें दूसरे का ख्याल है, कुछ मेरे मसले पे भी गौर दे, मेरी तो जिंदगी का सवाल है।” हालांकि उन्होंने कहीं भी सीधे तौर पर पवन सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इस पोस्ट को उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/DXHN4hkgB-h/

तलाक की लड़ाई के बीच चर्चा

गौरतलब है कि Pawan Singh और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है। साल 2025 में ज्योति ने एक्टर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। उस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का काफी समर्थन भी मिला था।

फैंस दे रहे हिम्मत

इस नए पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर फैंस ज्योति सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके दर्द को महसूस करते हुए उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि मुश्किल वक्त जरूर गुजर जाएगा और सब ठीक हो जाएगा।