फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन ने भूमिका को लेकर किया खुलासा…इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

KNEWS DESK   बॉलीवुड अभिनेता  ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से किसी न किसी तरह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर के  सोशल मीडिया पर  45.4 M  फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं।  हाल ही में, ऋतिक अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ में अपनी भूमिका के बारे में बताया  और  फिल्म के  किरदार को लेकर जानकारी दी ‘

इससे पहले  ‘वॉर’ में मेजर कबीर के रूप में  ऋतिक ने  दर्शकों का दिल जीता था अब इसके बाद  अभिनेता ऋतिक रोशन सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म ‘फाइटर’ में एक आईएएफ अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।  एक बार फिर ऋतिक का एक्शन अवतार दर्शको को देखने को मिलेगा। फैंस  इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

 

ऋतिक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पर वह फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात कर रहे हैं। इस  वायरल विडियो में ऋतिक फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुछ हिंट देते हुए कह रहे हैं कि फिल्म में उनका नाम पैटी है। ऋतिक ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए सुखोई के साथ शूटिंग की है और फिल्म की शूटिंग के दौरान भारतीय वायु सेना के आसपास रहना उनके लिए एक सीखने का अनुभव था।

ऋतिक ने कहा, ‘हमने सुखोई के अंदर और सुखोई के साथ लगभग 12 दिनों तक शूटिंग की। यह मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा है और भारतीय वायु सेना के आसपास रहना बहुत प्रेरणादायक है। मैंने बहुत कुछ सीखा शारीरिक भाषा, शिष्टाचार, अनुशासन, हर दिन उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।’ऋतिक की ‘फाइटर’ साल 2024 में बड़े  पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में  उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। दर्शक वॉर के बाद अब  ऋतिक की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।