KNEWS DESK – रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों अपने ड्रामा, विवादों और नए ट्विस्ट की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं कि बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाले हैं.
आसिम की एंट्री की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. अब खुद आसिम रियाज ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ कर दी है.
आसिम रियाज ने अफवाहों पर लगाया विराम
आसिम रियाज को लेकर लगातार दावा किया जा रहा था कि वह ‘लॉकअप 2’ में नजर आ सकते हैं. हालांकि, अब एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन खबरों पर इशारा करते हुए जवाब दिया है.

आसिम ने अपनी स्टोरी में लिखा कि ‘बिग बॉस उनका आखिरी रियलिटी शो था.’ इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने ‘लॉकअप 2’ में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है.
फैंस को लगा बड़ा झटका
आसिम रियाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और रियलिटी शो में उनकी वापसी की खबरों से उनके फैंस काफी खुश थे. लेकिन अब उनके इस बयान के बाद फैंस की उम्मीदों को झटका लगा है. हालांकि, आसिम ने सीधे तौर पर ‘लॉकअप 2’ का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी पोस्ट को इसी अफवाह से जोड़कर देखा जा रहा है.
रुरु ठाकुर की एंट्री को लेकर भी चर्चा
वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रुरु ठाकुर को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकती हैं. हालांकि, रुरु ठाकुर या शो मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
अब तक कई कंटेस्टेंट्स हो चुके हैं बाहर
‘लॉकअप 2’ में अब तक कई कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो से बाहर होने वालों में सुनीता आहूजा, माधुरी ग्रोवर, सूफी मोतीवाला और रियाज अली जैसे नाम शामिल हैं.
शो में लगातार नए ट्विस्ट और वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों के बीच अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हुई है. देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन सा नया चेहरा शो में एंट्री करता है और गेम का रुख बदलता है.