KNEWS DESK – महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आईं Harsha Richharia ने अब आध्यात्म की राह पर बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश के Ujjain में उन्होंने विधि-विधान के साथ संन्यास ग्रहण कर लिया है और अपनी नई पहचान ‘हर्षानंद गिरी’ के रूप में स्वीकार की है।
उज्जैन में ली संन्यास दीक्षा
Mona Teerth Peeth में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हर्षा ने संन्यास आश्रम की दीक्षा ली। इस दौरान उन्होंने प्रायश्चित, शुद्धि स्नान, पिंडदान और शिखा विसर्जन जैसे सभी पारंपरिक संस्कार पूरे किए। दीक्षा के बाद उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर सन्यासी जीवन की शुरुआत की।

गुरु से ली दीक्षा और नया नाम
हर्षा ने Niranjani Akhara के महामंडलेश्वर Sumanand Giri Maharaj से दीक्षा ली। इसी के साथ उनका नया नाम ‘हर्षानंद गिरी’ रखा गया। गुरु ने उन्हें संन्यास जीवन की मर्यादाओं का पालन करने की शपथ दिलाई।

सामाजिक मुद्दों पर काम का संकल्प
मीडिया से बातचीत में हर्षानंद गिरी ने बताया कि वह अपने गुरु के निर्देशों के अनुसार आगे का जीवन जिएंगी। उन्होंने लव जिहाद, धर्म परिवर्तन और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर काम करने का संकल्प भी लिया है। उनका कहना है कि वे समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रहेंगी।
ग्लैमर से आध्यात्म तक का सफर
भोपाल की रहने वाली Harsha Richharia पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में जानी जाती थीं। महाकुंभ के दौरान साधु-संतों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वह चर्चा में आईं। हालांकि, उनके पुराने ग्लैमरस करियर को लेकर विवाद भी हुआ था।

पहले लिया था अलग होने का फैसला
दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले हर्षा ने एक वीडियो शेयर कर धार्मिक राह से अलग होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस रास्ते पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला और वे अपने पुराने काम की ओर लौटना चाहती हैं।