Grammy Awards 2026: केंड्रिक लैमर का जलवा, दलाई लामा की ऐतिहासिक जीत, जानें पूरी विनर लिस्ट

KNEWS DESK – संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स का 68वां संस्करण अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। दुनियाभर से आए दिग्गज कलाकारों के बीच इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और म्यूजिक जॉनर का शानदार संगम नजर आया।

हर साल की तरह इस बार भी संगीत प्रेमियों की निगाहें ग्रैमी विनर्स पर टिकी थीं और अब Grammy Awards 2026 की फुल विनर लिस्ट सामने आ चुकी है।

केंड्रिक लैमर और लेडी गागा रहे टॉप पर

इस साल सबसे ज्यादा 9 नॉमिनेशन्स अमेरिकी रैपर केंड्रिक लैमर को मिले, जिनमें से उन्होंने 3 कैटेगरीज में जीत दर्ज की। वहीं लेडी गागा को कुल 7 नॉमिनेशन्स मिले और उन्होंने भी कई अहम अवॉर्ड अपने नाम किए।

Grammy Awards 2026: फुल विनर लिस्ट

  • Record of the Year: केंड्रिक लैमर & SZA – Luther
  • Album of the Year: बैड बनी – Debí Tirar Más Fotos
  • Song of the Year: लेडी गागा – Abracadabra
  • Best Pop Vocal Album: लेडी गागा – Mayhem
  • Best Audio Book, Narration & Storytelling: दलाई लामा – Meditations (पहला ग्रैमी)
  • Best New Artist: ओलिविया डीन
  • Best Pop Solo Performance: सबरीना कारपेंटर – Manchild
  • Best Pop Duo/Group Performance: सिंथिया एरिवो & एरियाना ग्रांडे – Defying Gravity
  • Best Dance/Electronic Album: FKA Twigs – Eusexua
  • Best Dance Pop Recording: लेडी गागा – Abracadabra
  • Best Rock Album: लिंकन पार्क – From Zero
  • Best Rock Performance: यंगब्लड – Changes
  • Best Rap Album: केंड्रिक लैमर – GNX
  • Best Rap Performance: डोइची – Anxiety
  • Best Music Film: स्टीवन स्पीलबर्ग – Music by John Williams
  • Best Alternative Music Album: टायलर, द क्रिएटर – Don’t Tap the Glass
  • Best Melodic Rap Performance: केंड्रिक लैमर & SZA – Luther
  • Best R&B Performance: केहलानी – After Hours
  • Best R&B Album: लियोन थॉमस – Mutt
  • Best Song Written for Visual Media: GoldenK-Pop Demon Hunters

भारत के लिए कैसा रहा Grammy 2026?

ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत का इतिहास हमेशा मजबूत रहा है। पंडित रवि शंकर, जाकिर हुसैन जैसे दिग्गज पहले ही देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इस बार भी भारत से तीन बड़े दावेदार नॉमिनेशन की रेस में थे।

  • मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर को नॉमिनेशन मिला
  • भारतीय संगीत में योगदान के लिए चारू सूरी नॉमिनेट हुईं
  • शंकर महादेवन और सिद्धांत भाटिया के फ्यूजन बैंड शक्ति को Best World Music Album कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला

    https://www.instagram.com/p/DUPL262j0q_/

हालांकि इस बार भारत कोई म्यूजिक कैटेगरी अवॉर्ड नहीं जीत सका, लेकिन आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने Best Audio Book, Narration & Storytelling कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर भारत और दुनिया को एक खास संदेश जरूर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *