Google Search 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई बार्बी, तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की जवान, देखें लिस्ट

KNEWS DESK- साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया है| पठान और जवान ने इस साल अपना जलवा दिखाया| वहीं अब साल के आखिरी महीने में डंकी रिलीज होने वाली है, इसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस साल गूगल ने जो 2023 की टॉप लिस्ट जारी की है, उस लिस्ट में टॉप पर हॉलीवुड फिल्म है| बता दें कि वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म बार्बी रही है| वहीं शाहरुख खान की जवान तीसरे नंबर पर छाई है|

2023 खत्म होने वाला है और नया साल आने वाला है| ऐसे में गूगल ने वर्ल्डवाइड 2023 में सर्च की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है| इस कैटेगरी में हॉलीवुड फिल्म बार्बी पहले नंबर पर है| वहीं इस लिस्ट में गदर 2 और पठान को भी जगह दी गई है| भारत की इन तीन फिल्मों जवान, गदर 2 और पठान ने दुनियाभर में अपना नाम कमाया है|

ग्लोबल टॉप 10 सर्च लिस्ट

बार्बी
ओपेनहाइमर
जवान
साउंड ऑफ फ्रीडम
जॉन विक 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर
एव्रीथिंग एव्ररीवेयर ऑल एट वन्स
गदर 2
क्रेड 3
पठान

भारत की टॉप 10 सर्च लिस्ट

जवान
गदर 2
ओपेनहाइमर
आदिपुरुष
पठान
द केरल स्टोरी
जेलर
लियो
टाइगर 3
वारिसु

About Post Author