पूजा भट्ट से लेकर राखी सावंत तक, इन सेलेब्स ने पूनम पांडे के निधन पर जताया दुख

KNEWS DESK-  बोल्ड मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है| अदाकारा पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर आज सुबह एक पोस्ट ने लोगों के होश उड़ा दिए| सुबह ही पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट से सामने आया कि एक्ट्रेस की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गई| फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हो गए हैं| कई स्लेबस ने तो पूनम पांडे के निधन पर अपना रिएक्शन दिया है|

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने पूनम पांडे के साथ शो ‘लॉक अप’ में काम किया था| इस शो को कंगना होस्ट कर रही थीं, जबकि पूनम इस शो में कैदी थीं| ऐसे में कंगना को पूनम पांडे के निधन से बड़ा झटका लगा है| उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ये बेहद दुखद है, कैंसर से एक युवा एक्ट्रेस को खोना एक बड़ी दुर्घटना है| ओम शांति|

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर और पूनम पांडे का इसी शो में एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था| यही नहीं पूनम ने मुनव्वर को बिग बॉस के घर में भी खुलकर सपोर्ट किया था| ऐसे में अब मुनव्वर इस दुखद खबर से टूट गए हैं| उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा है- शॉकिंग! इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं| पूनम एक बहुत अच्छी इंसान थी| दुख हो रहा है। RIP।

करण कुंद्रा

करण कुंद्रा ने भी अब पूनम पांडे के निधन पर X अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा- विश्वास नहीं होता कि हमने पूनम को खो दिया है! मुझे झटका लगा और काफी देर तक मैं इस पर विश्वास नहीं कर पाया… तुम बहुत जल्दी चली गई ओम शांति| मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी फैमिली और चाहने वाले ठीक होंगे|

डेजी शाह

डेजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पूनम पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- पूनम पांडे के निधन की खबर से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं| उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके चाहने वालों को शक्ति मिले| पूनम पांडे बहुत जल्दी चली गईं|

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने पूनम पांडे को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- पूनम पांडे के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ| मैं उनसे कभी नहीं मिली थी लेकिन जब जिंदगी किसी इतनी कम उम्र के इंसान को छीन लेती है तो ये हमेशा दुखद होता है| मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों के लिए जिनकी जिंदगी पर उन्होंने प्रभाव डाला|

राखी सावंत

राखी सावंत को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो पा रहा है| उन्होंने कहा है कि पूनम पांडे के बारे में सुनकर उनके हाथ-पांव कांप रहे हैं| वो फिलहाल दुबई में हैं| इसके अलावा राखी ने पूनम पांडे के साथ अपनी पुरानी यादों का भी जिक्र किया है| वो भी इस खबर से टूट गई हैं|

About Post Author