निरहुआ की ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का फर्स्ट लुक रिलीज, ब्लॉकबस्टर पार्ट 1 के बाद बढ़ीं उम्मीदें

KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव एक बार फिर अपने दमदार अंदाज़ में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें उनका फर्स्ट लुक रिलीज होते ही चर्चा का केंद्र बन गया है।

दमदार लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

फिल्म से सामने आए पहले लुक में निरहुआ एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रफ-टफ अंदाज़ और इंटेंस एक्सप्रेशन फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पहले पार्ट की सफलता के बाद बड़ा दांव

गौरतलब है कि पटना से पाकिस्तान का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद से ही इसके सीक्वल की मांग लगातार बनी हुई थी। अब मेकर्स इस फिल्म को पहले से ज्यादा बड़े बजट, शानदार लोकेशंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ पेश करने की तैयारी में हैं।

https://www.instagram.com/p/DXBzttMEw7h/?

इस बार फिल्म में निरहुआ के साथ सेजल साहू और सपना चौहान लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं सपोर्टिंग कास्ट में मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, मीर सरवर, सुशील सिंह और साहिल सिद्दीकी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बड़ी और अनुभवी स्टारकास्ट फिल्म को और भी खास बना रही है।

निरहुआ ने क्या कहा?

फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि पहले पार्ट को दर्शकों से जो प्यार मिला, उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार कहानी, एक्शन और इमोशन को और भी बड़े स्तर पर पेश किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फिल्म दर्शकों को देशभक्ति और मनोरंजन का शानदार मिश्रण देगी।

अगर निरहुआ के फिल्मी करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ रिक्शेवाला, बॉर्डर और पटना से पाकिस्तान जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *