करीना की OTT फिल्म ‘जाने जान’ का पहला लुक हुआ जारी,फिल्म 21 सितंबर, 2023 को होगी रिलीज

KNEWS DESK :- बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर को फैन्स बेबो के नाम से जानते हैं| अभिनेत्री का नाम बेहतरीन कलाकारों में जोड़ा जाता है| करीना फैन्स को अपने लुक से भी दीवाना बनाती  हैं| अभी काफी टाइम से अभिनेत्री फिल्मों से दूर थी. अब एक बार अपनी OTT फिल्म जाने जान से फिर से कमबैक करेंगी| अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री कैसी लग रही हैं।

 क्राइम थ्रिलर ‘जाने जान’ की घोषणा 

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर  एक दमदार कमबैक की घोषणा कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने आखिरकार सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर ‘जाने जान’ की घोषणा कर दी है। इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी

फिल्म ‘जाने जान’ का पहला लुक सामने आ गया है|फिल्म में करीना कपूर खान के साथ  जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अभिनीत और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित ‘जाने जान’ 21 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी। फैन्स लम्बे समय से  करीना कपूर की फिल्म का इंतजार कर रहे थे |क्योंकि 21 सितंबर को ही अभिनेत्री अपना जन्मदिन भी मनाती हैं।  करीना कपूर खान इस फिल्म में एक मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 21 सितंबर 2023 को होगी रिलीज

फिल्म में  विजय वर्मा एक हैंडसम पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म कलिम्पोंग पर बेस्ड है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जाने जान हमारे अपने जाने जान के जन्मदिन पर आ रही है करीना कपूर खान। किसी अन्य से बेहतर तोहफे का इंतजार किए बिना अपने-अपने कैलेंडर पर डेट मार्क करें। केवल नेटफ्लिक्स पर जानेजान 21 सितंबर को रिलीज होगी |

मां के किरदार में दिखेंगी करीना कपूर खान  

एक इंटरव्यू में डायरेक्टर सुजॉय घोष ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, ‘जाने जान उस किताब पर बेस्ड है जो लंबे समय से मेरे जीवन का प्यार रही है। जिस दिन से मैंने ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पढ़ा। मैं इसे एक फिल्म के रूप में बदलना चाहता था। यह अब तक की मेरी पढ़ी हुई सबसे अद्भुत प्रेम कहानी थी और आज करीना, जयदीप और विजय की बदौलत वह कहानी पर्दे पर जीवंत है।

About Post Author