बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पर FIR दर्ज, पार्टियों में सांपों की बाइट प्रोवाइड कराने का लगा आरोप

KNEWS DESK- बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इस समय बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गये हैं| दरअसल, एल्विश के खिलाफ नोएडा में शिकायत दर्ज की गई है| उन पर क्लबों और पार्टियों में सांपों की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं| नोएडा के सेक्टर 49 में  PFA की टीम ने पार्टी में रेड डालकर कोबरा सांप और सांपो का जहर बरामद किया है और 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया|

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य अभियुक्त एल्विश यादव बताए जा रहे हैं| एल्विश यादव पर आरोप है- वे नोएडा और NCR में सांपो की बाइट वाली हाई प्रोफाइल पार्टियां आयोजित कराते थे| इसलिए ही नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एल्विश समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है|

ये है पूरा मामला 

आपको बता दें, मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को सूचना मिली थी, एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट कराते हैं| इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई और एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया गया है| उन्होंने पुलिस को बताया कि एक मुखबिर ने एल्विश से इस बारे में संपर्क किया था तो बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया|

इसके बाद मुखबिर ने राहुल से बात करके पार्टी आयोजित करने के लिए कहा| फिर बीते दिन नोएडा के सेक्टर 51 में आरोपी प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंचे थे| उसी समय रेड डालकर वन विभाग की टीम और पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा|  फिलहाल इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज की गई है| हालांकि इसे लेकर एल्विश ने अभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है|

About Post Author