फिल्म का टाइटल रिवील… कमल हासन की ‘धर्मन’ में डेडली डॉक्टर बने रजनीकांत, फर्स्ट लुक में उड़ाया गर्दा

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सितारे Rajinikanth और Kamal Haasan एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं, और इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। लंबे इंतजार के बाद दोनों सुपरस्टार्स की इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसका टाइटल अब “धर्मन: द डेडली डॉक्टर (Dharman: The Deadly Doctor)” बताया जा रहा है।

फैंस जहां रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इस नई फिल्म ने उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि यह दोनों सुपरस्टार्स का करीब 47 साल बाद एक साथ ऑनस्क्रीन री-यूनियन होगा। इससे पहले दोनों को साल 1979 की फिल्म ‘अलाउद्दीनुम अलबुथा विलाकुम’ में साथ देखा गया था।

कमल हासन का बड़ा प्रोडक्शन और दमदार टीम

इस फिल्म को कमल हासन अपने प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बदलाव देखने को मिले—पहले डायरेक्शन के लिए सुंदर सी का नाम सामने आया, फिर सिबी चक्रवर्ती जुड़े, लेकिन अब फाइनल तौर पर फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अश्वथ मरिमुथु को दी गई है।

इस बदलाव के चलते प्रोजेक्ट कई बार सुर्खियों में रहा और फैंस के बीच इसकी चर्चा लगातार बनी रही।

रजनीकांत का खतरनाक अवतार

Rajinikanth का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में कमल हासन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कैप्शन दिया गया—“Justice Will Prevail”। पोस्टर में रजनीकांत एक हॉस्पिटल सेटअप में दिखाई दे रहे हैं, जहां उनके हाथ में सर्जिकल इक्विपमेंट्स हैं और ग्लव्स पर खून के निशान नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DZ9KiBwTnbB/

लुक से साफ संकेत मिलता है कि रजनीकांत इस फिल्म में एक साधारण डॉक्टर नहीं बल्कि बेहद रहस्यमय और खतरनाक किरदार निभाते नजर आएंगे, जिन्हें मेकर्स “डेडली डॉक्टर” के रूप में पेश कर रहे हैं। पोस्टर में एक व्यक्ति उनके पैरों के नीचे भी दिखाई देता है, जिससे किरदार की गंभीरता और बढ़ जाती है।

कहानी और किरदार को लेकर बढ़ी उत्सुकता

हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत का किरदार एक सर्जन के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ सकता है। वहीं, कमल हासन की भूमिका को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है।

फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक ने यह जरूर साफ कर दिया है कि यह प्रोजेक्ट एक इंटेंस, डार्क और हाई-स्टेक्स ड्रामा होने वाला है, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *