मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, आखिरी पोस्ट में लिखा कुछ ऐसा….

KNEWS DESK-  बॉलीवुड से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने स्टूडियों में लटककर आत्महत्या की, जिसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने शेयर की।

 

स्टूडियो में की खुदकुशी 
नितिन देसाई अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गए. मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई ने सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी. उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्या आर्थिक तंगी है सुसाइड का कारण 
कर्जत के MLA Mahesh Baldi ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है. उन्होंने कहा- नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे। वो काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आज सुबह एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली।
इस फिल्म को लेकर था नितिन देसाई का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 29 जुलाई 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लास्ट पोस्ट किया था। उन्होंने साल 1994 में रिलीज हुई अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्म 1942 लव स्टोरी के २9 साल पूरे होने को लेकर खुशी जताई थी। नितिन चंद्रकांत देसाई इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे, वह फिल्मों से जुड़े और शूट से जुड़े अक्सर पोस्ट शेयर करते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 37 हजार करीब फॉलोअर्स थे। महाराष्ट्र के MLA महेश बाल्दी ने भी आर्ट डायरेक्टर के निधन के बाद ये बताया था कि उनका खुद का करजत में एनडी स्टूडियो था, जहां वो वहां के लोकल लोगों को काम देते थे।
हेमा मालिनी को भी नितिन देसाई की मौत से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने लिखा- आज सुबह शॉकिंग न्यूज मिली कि आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब नहीं रहे। वो एक अच्छे इंसान थे। मेरे कई प्रोजेक्ट्स से वो जुड़े हुए थे. उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।
नील नितिन मुकेश ने भी दुख जताया है-

About Post Author