Emmy Awards 2026: मैथ्यू राइस ने रचा इतिहास, एक ही दिन में जीते दो बेस्ट लीड एक्टर अवॉर्ड

knews desk – टीवी की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स के 78वें संस्करण के विनर्स का ऐलान हो चुका है. अलग-अलग कैटेगरी में कई बड़े सितारों ने प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए. नोआ वायले, रिया सीहॉर्न, टॉम पेल्फ्री और एलिसन जैनी जैसे कलाकारों ने साल 2026 में एमी अवॉर्ड जीते. हालांकि, इस समारोह के सबसे बड़े हाइलाइट ब्रिटिश एक्टर मैथ्यू राइस रहे, जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड अपने नाम किए.

खास बात यह है कि मैथ्यू राइस ने दोनों ही पुरस्कार बेस्ट लीड एक्टर की कैटेगरी में जीते. उन्होंने कॉमेडी सीरीज और लिमिटेड सीरीज, दोनों में शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान हासिल किया.

इन दो सीरीज के लिए मिला सम्मान

मैथ्यू राइस को पहला बेस्ट लीड एक्टर अवॉर्ड कॉमेडी सीरीज ‘विडोज बे’ के लिए मिला. वहीं, दूसरा पुरस्कार क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में दिया गया.

दोनों सीरीज में मैथ्यू के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया. उनकी इस उपलब्धि ने एमी अवॉर्ड्स के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. वह एक ही समारोह में दो अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट लीड एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले पहले एक्टर बन गए हैं.

कहां देख सकते हैं ये दोनों सीरीज?

अगर आप मैथ्यू राइस की इन दोनों सीरीज को देखना चाहते हैं, तो ‘विडोज बे’ एपल टीवी पर उपलब्ध है. वहीं, ‘द बीस्ट इन मी’ को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

बता दें कि ‘विडोज बे’ ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया और कुल 14 एमी अवॉर्ड अपने नाम किए. मैथ्यू राइस की दोहरी जीत ने इस सीरीज की सफलता को और खास बना दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *