राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उर्फी जावेद ने घर पर करवाया हवन, फैंस हुए खुश, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं| कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन एक्ट्रेस को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता| कभी-कभी तो एक्ट्रेस ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे देती हैं| वैसे एक्ट्रेस आए दिन कुछ न कुछ नया करती रहती हैं लेकिन उर्फी का एक नया वीडियो सामने आया, जिसे देखकर सभी लोग काफी हैरान हैं| क्योंकि इस बार एक्ट्रेस अपने अतरंगी लुक की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आई हैं|

बता दें, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर पर हवन करती हुई नजर आ रही हैं| नेवी ब्लू रंग के सूट-सलवार के साथ चुनरी लिए हुए और साथ ही गुत्थ की चोटी बनाए हुए उर्फी जावेद सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं| इस वीडियो के साथ उन्होंने ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ गाना भी लगाया है| घर पर उर्फी जावेद ने राम लला का जोरदार स्वागत किया|

उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मुबारक हो, हर कोई इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है| सभी फैंस उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद एक्ट्रेस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, जय श्री राम, भगवान आप पर हमेशा अपनी कृपा बरसाएं| दूसरे यूजर ने लिखा, उर्फी बहुत ही दयालु इंसान हैं, जो हर धर्म की इज्जत करती हैं, ढेर सारा प्यार| अन्य यूजर ने लिखा, लो फिर से इस लड़की ने सबका दिल जीत लिया|

About Post Author