KNEWS DESK – टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हालांकि, वह शो के फिनाले तक नहीं पहुंच पाईं और बीच में ही बाहर हो गईं। इसके बावजूद नीति का कहना है कि इस शो ने उन्हें खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया।
‘अलायंस’ से बहुत कुछ सीखा
शो में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नीति टेलर ने बताया कि हर टास्क के दौरान उन्होंने अपने बारे में कुछ नया जाना। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने हर चुनौती में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने की कोशिश की और अपना 100 प्रतिशत दिया। हालांकि, शो के बाद नीति ने यह भी साफ कर दिया कि फिलहाल वह किसी और रियलिटी शो का हिस्सा बनने के मूड में नहीं हैं।
नीति टेलर ने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘अलायंस’ उनका आखिरी रियलिटी शो था। उनके मुताबिक, शो के दौरान उन्हें काफी तनाव का सामना करना पड़ा, खासकर एक कमरे में लगातार रहने की वजह से।
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस अनुभव को एक बार आजमाया और यह उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। हालांकि, वह एक्टिंग को ज्यादा पसंद करती हैं और जरूरत पड़ने पर महीने के 30 दिन तक रोजाना 12-13 घंटे काम कर सकती हैं।
पति से अलग रहने की बताई वजह
पिछले दिनों नीति टेलर और उनके पति परीक्षित बावा के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर सफाई दी है।
ई-टाइम्स से बातचीत में नीति ने बताया कि काम की वजह से दोनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर दिल्ली आती रहती हैं और उनके पति भी उनसे मिलने आते हैं।
नीति के मुताबिक, दोनों को साथ में ज्यादा समय नहीं मिल पाता, इसलिए जब भी उन्हें साथ रहने का मौका मिलता है, वह अपना पूरा समय पति को देना चाहती हैं।
2020 में हुई थी शादी
नीति टेलर और परीक्षित बावा ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। कोरोना महामारी के कारण शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
नीति टेलर ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से पहचान मिली। इसके बाद वह ‘ये है आशिकी’, ‘गुलाम’, ‘लाल इश्क’, ‘इश्कबाज’ और ‘कैसी ये यारियां’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आईं।
फिलहाल नीति एक्टिंग पर फोकस करना चाहती हैं और उन्होंने रियलिटी शोज से दूरी बनाने का संकेत दिया है।