दिव्यांका त्रिपाठी ने करवा चौथ के मौके पर लाल जोड़े में शेयर किया वीडियो, पति विवेक दहिया देखकर बोले- ‘Just Looking Like A Wow’

KNEWS DESK – देश में आज सभी हिन्दू सुहागनें करवा चौथ का त्योहार बड़े धूम-धाम से मना रही हैं| इस दिन सभी महिलायें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं| आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी करवा चौथ को धूमधाम से मानते हैं| टीवी सेलेब्स भी इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं| टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बते’ की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दाहिया के साथ करवा चौथ के फेस्टिवल को एन्जॉय करती दिखीं| दिव्यांका के लुक की पति विवेक ने की तारीफ|

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Karwa Chauth Celebration, 1 ही मिठाई से व्रत | Boldsky *Entertainment - video Dailymotion

Divyanka Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया को शादी के बंधन में बंधे सात साल हो गए हैं और दिव्यांका पिछले सात सालों से लाखों भारतीय महिलाओं की तरह करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं| आज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लाल जोड़े में दुल्हन सी सजी दिख रही हैं|

लाल जोड़े में दुल्हन सी सजीं दिव्यांका त्रिपाठी

इस मौके पर दिव्यांका ने त्योहार के प्रति अपने प्यार का इजहार किया और बताया कि कैसे उन्हें अपनी सास द्वारा सुहाग का सामान भेजने पर प्यार महसूस होता है| विवेक पूरे दिन दिव्यांका की देखभाल करते हैं और वे एक रोमांटिक डिनर का आनंद लेते हैं| वे एक-दूसरे को हल्के में नहीं लेते हैं और एक-दूसरे के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर जाने को तैयार रहते हैं|

 

पति विवेक दहिया बोले-  ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ’

लवबर्ड्स दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया को शादी के बंधन में बंधे सात साल हो गए हैं और दिव्यांका पिछले सात सालों से लाखों भारतीय महिलाओं की तरह करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं|करवा चौथ के मौके पर विवेक और दिव्यांका ने एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हुई हैं और पति विवेक उनके लुक को देखर बोलते हैं-  ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ’

About Post Author