सुपरहिट शोज में काम करने के बावजूद इन टीवी एक्ट्रेसेस ने किया स्ट्रगल, लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे आप

KNEWS DESK- टीवी की दुनिया में कई स्टार्स ने सुपरहिट शोज किये और खूब नाम कमाया लेकिन हिट शोज करने के बावजूद भी उन्हें काम के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी| चलिए हम इन एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बताते हैं|

रुबीना दिलैक

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सीरियल छोटी बहू में नजर आई थीं| इस शो ने उन्हें रातोरात हिट कर दिया था लेकिन छोटी बहू हिट होने के बावजूद उन्हें कुछ समय जॉबलेस रहना पड़ा| छोटी बहू के बाद लंबे समय तक उनका कोई भी शो उस तरह नहीं चल सका| फिर कुछ समय बाद, उनका शो शक्ति: अस्तित्व के एहसास की हिट रहा| इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस 14 का ख़िताब अपने नाम किया|

श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शो कसौटी जिंदगी की में मुख्य भूमिका निभाई| इस शो में वो प्रेरणा के रोल में नजर आईं| शो के सुपरहिट होने से श्वेता तिवारी को काफी नेम-फेम मिला| इसके बावजूद भी श्वेता की जिंदगी में स्ट्रग्लिंग दौर आया| हालांकि फिर एक्ट्रेस ने बाउंस बैक भी किया|

Nia Sharma Photoshoot Wearing A Black Dress Goes Viral On Social Media | Nia  Sharma के फोटोशूट ने फिर मचाई हलचल, ब्लैक ड्रेस में इस बार ऐसा दिखा  कातिलाना अंदाज़

निया शर्मा

एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा जैसे हिट शोज करने के बाद भी निया शर्मा की जिंदगी में ऐसा समय आया जब उनके पास कोई काम नहीं था| निया ने बताया था, एक हजारों में मेरी बहना है और जमाई राजा के बीच में 9 महीने का गैप था| मुंबई में मैं बिल्कुल अकेली थी| मैं खुद में ही रहती थी|फिर मैंने खुद पर काम किया| बेली डांसिंग सीखी| वो 9 महीने थे जब बिल्कुल काम नहीं था| एक रुपया भी नहीं था| ये एक ऐसा पीरियड था जो दोबारा नहीं जीना था|

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं| सुपरहिट शोज के बावजूद उन्होंने भी काम के लिए काफी मेहनत की|

About Post Author